नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत “मिशन शक्ति 4.0” ;शक्ति दीदी अभियानद्ध

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 30 Second

कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन “शक्ति दीदी” 4.0 के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान
(राममिलन शर्मा)। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रिय दर्शी के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चैपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर सशक्त/ जाग रूक किया जा रहा है।
शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु जनपद रायबरेली की मिशन शक्ति 4.0 अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती वन्दना सिंह के नेतृत्व मे आज दिनांक 22.10.2023 को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला निरीक्षक/उप-निरीक्षक, बीट अधिकारियों, समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल कुल 132 गाँवों/ मोहल्लों के विद्यालयो, पंचायत भवन, में जन चैपाल लगाकर व बस स्टैण्ड, बाजार, गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, सार्व जनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओंध्बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में महिलाओं /बालिकाओं को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी।
लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीडिता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के सम्बन्ध में तहसील व जिला स्तर पर भी विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। थाना भदोखर पुलिस तथा मिशन शक्ति दीदी पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक भदोखर श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में मुंशीगंज पुलिस बूथ पर भंडारा एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 51 बालिकाओं को भोजन, फल, टिफिन, चुनरी एवं दक्षिणा स्वरुप धन प्रदान किया गया।

Next Post

E-PAPER 24 OCTOBER 2023

CLICK […]
👉