जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभागों का किया निरीक्षण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 27 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी विभागों के पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारी और विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी कमियां हैं उसे दूर कर लिया जाए। पंद्रह दिन के अंदर पुनः निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर नियमा नुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी पटलों पर जाकर पत्रावलियों का अव लोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधि कारी ने यह भी कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय में साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाकर रखें और जन समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने का प्रयास करें। जन समस्याओं का निपटारा करते समय उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए इस अवसर पर अपर जिला धिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी पूजा मिश्रा के अतिरिक्त समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Next Post

E-PAPER 23 SEPTEMBER 2023

CLICK […]
👉