न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तेजगांव में राष्ट्रीय खेल दिवस तथा रक्षा बंधन पर्व कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 36 Second

(राममिलन शर्मा)
तेजगांव पूरे पांडे रायबरेली शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान राम कुमारी देवी न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल तेजगांव में राष्ट्रीय खेल दिवस तथा रक्षा बंधन पर्व कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधाना चार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात कक्षा 11 की छात्रा राधिका सिंह ने अपने भाषण में मेजर ध्यानचंद जी का संक्षिप्त जीवन परिचय से विद्यार्थियों को परिचित कराया।
कार्यक्रम के अगले चरण में , साँची, वैष्णवी आदि के द्वारा रक्षाबन्धन पर आधारित भाव पूर्ण गीत की संगीतमय प्रस्तुति से संपूर्ण विद्यालय परिसर को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 11 की छात्रा वर्षा सिंह ने रक्षाबंधन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए इसके द्दार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामा जिक महत्व को रेखांकित किया। तत्पश्चात भाई और बहन के प्रेम को प्रदर्शित करने वाली ऐतिहासिक घटना पर आधारित एक लघु नाटिका रानी दुर्गावती का मंचन किया गया जिसमें हुमायूँ द्वारा राखी के सम्मान में बहन कर्मवती की रक्षा करने का वचन दिया गया है। जिसमें काव्या , शुभी, ज्योति गुप्ता, वैभव सिंह, सुयश सिंह और प्रखर त्रिवेदी आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत में भाई-बहन के प्रेम में व्यक्त करने गीत की संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक -विद्यार्थियों ने प्रतिभागी छात्र- छात्राओं का करतल ध्वनि से उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती कल्पना बाजपेई ने खेल के महत्व पर बल देते हुए खेल को मानव जीवन का अनिवार्य अंग बताया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद का विशेष महत्व है। अंत में प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने विद्या लय परिवार की ओर से समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं रक्षा बंधन पर्व की अनंत हार्दिक शुभ कामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्म चारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

E-PAPER 01 SEPTEMBER 2023

CLICK […]
👉