आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए-डीएम

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 12 Second

विशेष संचारी रोग नियंत्राण अभियान व दस्तक के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई
(बीके सिंह) सीतापुर। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा गार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधि कारी ने सभी सम्बन्धित अद्दि कारियों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अब तक के कार्यो की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने साफ- सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर जोर देते हुए सम्बन्धित विभा गीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि जन- सामान्य तक सभी जानका रियों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलता पूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभा गों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है। आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में सम्पादित की जा रही समस्त गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में आंगनबाड़ी कार्य कत्री, आशा कार्यकत्री के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी। दिमागी बुखार पोस्टर को स्कूल में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाये।
बैठक में संबंधित अद्दि कारी द्वारा बताया गया कि दस्तक, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशाओं द्वारा गृह भ्रमण का कार्य पूरा कर लिया गया है और जहां पर आशाओं द्वारा काम नहीं किया जा रहा है उनको नोटिस जारी की जा रही है। जनपद में फागिंग, एण्टी लार्वा का छिड़काव का कार्य भी युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में आयुष्मान कार्ड के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्ये क पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सुअर पालकों का सेस्टाईजेनशन किया जाये, जहां पर सेंस्टाई जेशन नही हुआ है वहां पर सेंस्टाईजेशन का कार्य कर दिया जाये। उन्होंने सभी संबं धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां पर बाढ़ हेतु राहत चैपाल का आयोजन किया जा रहा है वहां पर विशेष कैम्प का आयोजन करते हुये बाढ़ पीड़ितों को मेडिकल किट उपलब्ध करा यी जाये तथा पशुओं को दवाई देते हुये उनका टीकाकरण भी किया जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों की सिफ्टिंग करा दी जाये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिका री अक्षत वर्मा, मुख्य चिकित्सा धिकारी हरिपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधीक्ष कगण एवं सम्बन्धित विभा गीय अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

आदर्श व्यापार मंडल की 2023/25 की कार्य समिति के पुनर्गठन की हुई बैठक

(संतोष […]
👉