(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक की जयंती पूरे क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई इस दौरान कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया बुधवार को क्षेत्र के बाहरपुर जमुनापुर में चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर सभी लोगों ने एकत्रित होकर तथागत भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया इसके उपरांत चक्रवर्ती राजा अशोक के फोटो चित्र व अशोक लाट पर माल्यार्पण किया गया प्रधान प्रतिनिधि दौलतपुर विक्रम मौर्य ने कहा कि राजा सम्राट अशोक एक शक्तिशाली राजा थे सम्राट अशोक को चक्रवर्ती सम्राट अशोक कहा जाता है जिसका अर्थ है सम्राटों में सम्राट और यह स्थान केवल राजा सम्राट अशोक को मिला है राजा सम्राट अशोक जी को बौद्ध धर्म का प्रचारक के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने संपूर्ण एशिया में बौद्ध धर्म का खूब प्रचार किया सब्जी मंडी संचालक धर्मेंद्र मौर्य अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोक बहुत ही शक्ति शाली राजा थे उन्होंने समूचे एशिया पर एक छत्र राज किया था उनके शासनकाल में जनता खुशहाल थी उनके नाम के आगे महान शब्द इसका प्रमाण है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज पर जो अशोक चक्र व हमारी भारतीय मुद्राओं पर जो अशोक लाट है वह उसका प्रमाण है इस मौके पर पूर्व प्रधान राम सांडा अख् िालेश मौर्य, हिमांशु मौर्य, सम्राट सेना प्रमुख आशुतोष मौर्य, रमाशंकर, अमरनाथ, सत्येंद्र मौर्य, शिव प्रकाश, मुकेश मौर्य, रामसागर, सर्वेश, दिलीप, महेंद्र मौर्य, रवि शंकर, संतोष मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाई गई चक्रवर्ती राजा सम्राट अशोका की जयंती

Read Time2 Minute, 37 Second