टूंडला पुलिस ने दो पहिया वाहन महिला सशक्तिकरण रैली का किया भव्य स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 24 Second

देवेंद्र प्रताप सिंह
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला के सत्कार मैरिज होम पर दो पहिया वाहन महिला सशक्तिकरण रैली का आगमन हुआ रैली प्रदेश सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि में आयोजित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा दुपहिया वाहन महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई जो कि 22 मार्च 2023 से विंध्याचल मिर्जापुर से चलकर प्रयागराज फतेहपुर, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, अलीगढ़ होते हुए 29 मार्च को गौतम बुध नगर पर संपन्न होगी आज 26 मार्च 2023 को टूंडला के प्रतिष्ठित सत्कार मैरिज होम पर आगमन हुआ जिसका भव्य स्वागत प्रभारी निरीक्षक टूंडला प्रदीप कुमार के नेतृत्व में महिला चैकी प्रभारी टूंडला अलविना पठान ने रैली में शामिल महिला पुलिस आरक्षियों को बुके देकर किया और सभी के लिए सत्कार मैरिज होम पर जलपान की व्यवस्था भी कराई, रैली में शामिल सभी आरक्षियों ने थोड़ा विश्राम कर वहां से आगे के लिए रवाना हो गई जिसमें महिला इंस्पेक्टर अंजली यादव इस रैली की अगुवाई कर रही थी रैली में महिला आरक्षियों में खुशबू देवी, जोशी शिबाज, पंकज बालियान, खुशबू यादव, पूनम सिंह, सीमा देवी, शिखा मलिक, महिला उपनिरीक्षक प्रीति सेंगर, अंशिका, विनीता, अलका आदि रैली में शामिल थी टूंडला पुलिस बल की महिला पुलिस आरक्षी अंशू, व बंदना भी स्वागत करने वालों में मौजूद रहीं वहीं चैकी प्रभारी राजा का ताल सुधीर कुमार, आरक्षी चालक धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी कृष्ण पाल सिंह, आरक्षी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Next Post

डबल इंजन की सरकार ने लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई -राकेश राठौर गुरु

(बीके […]
👉