(अवधेश कुमार) पुरवा, उन्नाव। पुरवा विकासखंड की ग्राम पंचायत त्रिपुरारीपुर में रविवार को खेल मैदान/पार्क का लोकार्पण करने पहुंचे भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला। पुरवा ब्लाक प्रमुख सतीश चैधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान शिवपाल यादव ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। सरकार की शासन नीति के अनुसार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिल सके। खेल मैदान के उद्घाटन विधायक आशुतोष शुक्ला के कर कमलों द्वारा किया गया। साथ ही खेल मैदान में विधायक ने वृक्षारोपण भी किया गया। ग्राम विकास अधिकारी गुड्डू श्रीवास्तव ने बताया के लगभग 15 लाख की लागत से सरकार की मंशा के अनुरूप खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। खंड विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्लाक के 56 ग्राम पंचायतों में सबसे अच्छा खेल मैदान का निर्माण त्रिपुरारीपुर में हुआ है। ग्राम प्रधान शिवपाल यादव ने अपने उद्बोधन में मंडफी देवी मंदिर से पुरवा बिहार सड़क जाने वाले रास्ते को डामरीकरण कराने की मांग की। साथ ही खेल मैदान के बगल में 30 साल पहले बनी पानी की टंकी जो आज तक नहीं चालू हो पाई उसको चालू कराने की बात रखी। इस पर विधायक आशुतोष शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क का मामला संज्ञान में ले लिया गया है बहुत जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पानी की टंकी के लिए जल निगम के अधिकारियों से बात करके चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मोनू बाजपेई ने खेल मैदान के ऊपर से निकली 11 हजार बिजली की लाइन जिसके तार जर्जर हो चुके हैं उसको बदलवाने के बात विधायक के सामने रखी। ग्राम सभा के वार्ड सदस्यों ने विधायक आशुतोष शुक्ला का माल्यार्पण कर व महिला सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ग्राम सभा के सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान शिवपाल यादव ने ग्राम सभा की उपस्थित जनता व कार्यक्रम में आए हुए सभी सदस्यों का आभार जताते हुए स्वागत किया।
भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने खेल मैदान का किया लोकार्पण

Read Time3 Minute, 20 Second