(बीके सिंह) सीतापुर। मंडलायुक्त महोदया लखनऊ मंडल लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय सीतापुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 मार्च 2023 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व समूह की महिलाओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन ’कलेक्ट्रेट सभागार’ में किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम मिश्रा राज्य संयोजिका बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूनम मिश्रा जी व उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा जी का स्वागत करते हुए, जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा एवं डी0सी0 मनरेगा द्वारा विभिन्न विभागों में महिलाओं व बालिकाओं के लिए संचालित कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देकर कार्यक्रम में उपस्थित आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व समूह की महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं के सफल संचालन हेतु प्रयासरत रहने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य अतिथि पूनम मिश्रा जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए महिला सशक्ति- करण पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा व स्वावलंबन पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने हेतु महिलाओं का मनोबल बढ़ाया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित कुल 44 महिलाओं (आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं समूह की महिलाओं) को सम्मान पत्र व उपहार देकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के संचालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय से संरक्षण अधिकारी अवनीश मिश्र, अंजुम परवीन, राजकुमार वर्मा, विनोद कुमार व देवेंद्र सिंह द्वारा सहयोग किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्य कत्रियों व समूह की महिलाओं को किया गया सम्मानित

Read Time3 Minute, 3 Second