जगतपुर के रहने वाले युवा लेखक अभय प्रताप सिंह के पुस्तक का विश्व पुस्तक मेला में हुआ लोकार्पण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 49 Second

(राम मिलन शर्मा)
रायबरेली ग्राम बेनीकोपा (कबीर वैनी) जगतपुर के रहने वाले युवा लेखक अभय प्रताप सिंह की पुस्तक का विश्व पुस्तक मेला प्रगति मैदान में लोकार्पण हुआ। लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुभाषचंद्र सर, श्री अभिसूर्ति सर, सुश्री आरती स्मित मैम, श्री सूरज प्रकाश सर आदि लोग मौजूद रहे और साथ में प्रकाशक अशोक गुप्ता जी भी शामिल रहे।
इस पुस्तक के प्रकाशन का कार्य आद्विक प्रकाशन (प्राइवेट – लिमिटेड) दिल्ली से हुआ है। युवा लेखक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि ये उनकी चैथी पुस्तक है इसके पहले भी उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। लेखक ने ये भी बताया कि पुस्तक थोड़ी देर बाद (अजनबी) उनके लिए बहुत ही खास पुस्तक है जिसका सारा श्रेय आद्विक प्रकाशन के प्रकाशक श्री अशोक गुप्ता जी और उनकी पूरे टीम को जाता है जो की उन्होंने इस पुस्तक को प्रकाशित करने का जोखिम उठाया। ये पुस्तक कहानियों पर आधारित पुस्तक है जो की किसी भी पाठक को बांधे रखने में समर्थ है। प्रकाशक अशोक गुप्ता जी ने ये भी बताया कि ये पुस्तक वास्तव में बहुत ही रोचक पुस्तक है जिसे पढ़ने के बाद पढ़ते रहने का मन करता है।

Next Post

सहकारी समितियों के माध्यम से कृषकों किया जा रहा लाभान्वित

(राम […]
👉