नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान से शुरू हुआ महिला माह

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 59 Second

(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन “एनएएफ-नैफ” की ओर से नव अंशिका महिला महिला माह की शुरुआत बुधवार 1 मार्च से हुई। इस अवसर पर घरों में काम करने वाली श्रमजीवी महिलाओं को गोमती नगर के रेल विहार कालोनी परिसर में सम्मानित किया गया। दरअसल महिला दिवस बुधवार को इस साल मनाया जा रहा है ऐसे में मार्च माह के हर बुधवार को “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम होंगे। इसमें समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को होंगे।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज की अगुआई में 1 मार्च को गोमती नगर के रेल विहार कालोनी घरों में काम करने वाली महिलाओं को नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान दिया गया। सम्मानित होने वाली श्रम जीवी महिलाओं में रेखा, गुड्डी, रंजीता, नेहा, मनीषा, राधा, शिवानी, गुड़िया शामिल रहीं। इस अवसर पर डा. सविता सिंह, पूनम पांडे, शाहीन खान, रेनू जोशी, प्रतिभा मायर, आनंदिता कौशिक, डा.मिथिलेश चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू बिष्ट, संध्या उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, पूनम पांडे, शाहीन खान, रेनू जोशी, प्रतिभा मायर, आनंदिता कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहीं।
उन्होंने कहा कि आत्म सम्मान पूर्वक श्रमजीवी होना गर्व का विषय है। यह दर्शाता है कि शक्तिस्वरूपा महिलाएं अपने श्रम से परिस्थितयों को भी चुनौती दे सकती हैं। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की। कई श्रमजीवी महिलाओं के बच्चे शिक्षा भी अर्जित कर समाज के जिम्मेदार नागरिक भी बन रहे हैं।
इस क्रम में 8 मार्च को आनलाइन नव अंशिका मिशन शक्ति के संग होली के रंग महिला दिवस के संग होगी। 15 मार्च को शिक्षा, खेल, कला यश अर्जित करने वाली बेटियों को नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान दिया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को भी राह दिखायी जाएगी। 22 मार्च को नवरात्र पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नृत्य प्रस्तुतियां करवायी जाएंगी। 29 मार्च को पुरुषों के क्षेत्र में नाम अर्जित करने वाली महिला को नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। उनकी उपलब्धियों के माध्यम से दूसरों को भी राह दिखायी जाएगी। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इसके लिए फोन नम्बर 9721700025 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बेस्ट सेल्फी कान्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। उसमें बेस्ट टाप तीन सेल्फी विजेता को आकर्षक उपहार दिया जाएगा। सेल्फी भेजने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2023 है। इसके लिए सोशल मीडिया पर नव अंशिका फाउंडेशन को टैग भी करना होगा।

Next Post

प्राइवेट कंपनी द्वारा जैविक खाद को डीएपी बताकर किसानों के साथ की जा रही ठगी

(नीरज […]
👉