किताबों की दुनिया अनन्त है

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 45 Second

(डा0 नंद किशोर शाह) पुस्तक प्रेमियों की लिए खुश खबरी है। लगभग तीन साल के बाद विश्व पुस्तक मेले का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च, 2023 तक प्रगति मैदान में होने जा रहा है। मेले का प्रमुख थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित है। इस विश्व पुस्तक मेले का 50 साल का सफर भी इस वर्ष पूरा होने जा रहा है। इससे पहले कोरोना संकट की वजह से दो साल तक इसका आयोजन नहीं हो सका था, जबकि 2021 में वर्चुअल मोड में इस विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था।
आज एक बड़ी विडंबना ही है कि युवा पीढ़ी मोबाइल में मस्त है और किताबें उनकी इंतजार कर रही हैं। मेले में अधिक से अधिक युवाओं को भ्रमण और किताब की खरीदारी करनी चाहिए। इससे लेखकों और प्रकाशकों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही नई पीढ़ी को नहीं दिशा मिलेगी। क्योंकि किताबों की दुनिया अनन्त है। वे कभी आपको निराश नहीं करती। हर पुस्तक आपसे संवाद स्थापित करती है। बातें करती हैं, बीते जमाने की, दुनिया की, इंसानों की, आज की, कल की, एक-एक पल की। वे किसी न किसी रूप में आपके जहन का हिस्सा बन जाती है और आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करती है। मन में स्थाई भाव पैदा करती है, जो कभी खत्म नहीं होता। किताबें मित्रों में सबसे शांत, बुद्धिमान और शिक्षकों में सबसे धैर्यवान है।
एक किताब से ईमानदार मित्र कोई नही हो सकता और वह भी वैसा दोस्त जो कभी न लड़े, न नाराज हो। पुस्तकें हमारी सबसे बड़ी मित्र हैं। हमें हमेशा अच्छी पुस्तकों को अपने जीवन में स्थान देना चाहिए। पुस्तक हमारी प्रेरणा स्रोत हैं। महात्मा गाँधी भी भगवद्गीता को पढ़कर प्रेरणा लेते थे। किताबें हमारे सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाते हैं।
किताबों से सबसे पहला परिचय स्कूल में होता है और फिर ताउम्र यह परिचय इतना गहरा होता जाता है कि किताबें ही सबसे अच्छी दोस्त बन जाती हैं। दुनिया कितनी भी बदल क्यों न जाए। इन किताबों की दुनिया हमेशा ही बरकरार रहेगी। बचपन के दोस्त जैसा होता है। जैसे जैसे आपको किताबें भाने लगती है उतना ही वे आपके ज्ञान, शिक्षा और क्षमता के संवर्धन में सक्रिय हो जाती है। किताबें ही है जिसे पढ़कर हम डाक्टर, इंजीनियर, अध्यापक, प्रोफेसर, वकील, लेखक या किसी कार्य से जुड़ अपना और समाज का दायित्व संभालते है। किताबें आपके व्यावसायिक, प्रशा- सनिक कानूनी और सभी तरह की जानकारियाँ समेटे सदैव आपकी मदद को हाजिर रहती है।
आजकल तो हम हर तरफ उपकरणों से घिरें हैं। सबको चलाने के लिए, बिजली की जरूरत पड़ती है। चार्ज खत्म होने पर ये उपकरण बन्द हो जाते है किंतु किताबों की चार्जिंग कभी खत्म नही होती है बल्कि आपके दिमाग को सीधा चार्ज करती है। यह जीवन की बाधाओं को दूर करने की मार्ग दिखाती है। किताबें पढ़ने से बुद्धि का विकास होता है। साथ ही आपकी रूचि और नजरिया विकसित होता है। खुद को बेहतर बनाने और अपडेट करते रहने के लिए किताबें बहुत अच्छा माध्यम है। आप इसे अपनी आदत बनाने की कोशिश करें। किताब पढ़ने के लिए रोजाना एक नियमित समय निर्धारित करें और उस निर्धारित समय पर प्रतिदिन कोई न कोई किताब जरूर पढ़ें।
किताबें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत होती हैं। जीवन जीने के संदर्भ में आपकी दोस्ती इन किताबों से हो गई तो समझ लीजिए कि इनके जरिए आप काफी कुछ सीख सकते हैं। किताबें ज्ञान का अद्भुत स्रोत होती है और इनके माध्यम से आप दुनिया के उन हिस्सों की संस्कृतियों का दर्शन समझ पाते हैं, जहां आप पहुंच न पाए हो। कई बार तो यह जिंदगी की दिशा और दशा भी तय कर देती है। सोच को बदल कर रख देती है। यह कभी भी आपको अकेला नहीं छोड़ती है। साथ ही बदले में यह हमेशा कुछ नहीं चाहती है। किताबें सोच को विस्तार देती है। कन्फिडेन्स बढ़ती है। किताबें ही है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विचारों और विचारकों से हमारा अनमोल परिचय करवाती हैं। इन किताबों के जरिए आप पन्नों के माध्यम से अनंत यात्रा करते रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि किताबों से दोस्ती करें। उन्हें पढ़ हैं और ऐसी संस्कृति को बढ़ावा दें।

Next Post

केंद्रीय बजट 2023-24 के सप्त कृषि प्राथमिकताओं पर एक्शन शुरू

एडवोकेट […]
👉