न्याय की बात सुनने वालों के नाक, कान, मुंह सब हो चुके हैं बंद -पिंदर सिंह सिद्धू

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 43 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। उत्पीड़ित सहारा निवेशकों के धरने के 46 दिन पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिन्दर सिंह सिद्धू ने कहा देश अजीबोगरीब दौर से गुजर रहा है। न्याय की बात सुनने वालों के नाक कान मुंह सब बंद हो चुके हैं। लाखों की संख्या में सीतापुर लखीमपुर में सहारा उत्पीड़ित निवेशक जमाकर्ता है। जिन्होने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सहारा के विभिन्न योजनाओं में कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमा कराया था। परंतु जब समय पूरा हुआ तो कोई भी भुगतान नहीं किया गया। भुगतान के समय बांडों को दूसरी योजना में परिवर्तित कर दिया गया। इस तरीके से सहारा प्रबंधन जमाकर्ताओं के साथ में धोखाधड़ी करता रहा और जिम्मेदार सभी देखते रह गए। आज जब भुगतान का समय काफी लोगों का पूर्ण हो गया। तब वह लोग जागरूक हुए और अपने पैसे की मांग की। परंतु सहारा इंडिया कार्यालय से किसी जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसान मंच के जिला संयोजक वह सहारा संघर्ष न्याय मोर्चा के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने कहा कितनी विडंबना है लाखों लोग प्रभावित है। फिर भी सदन से सड़क तक जो आवाज सहारा निवेशकों के उत्पीड़न के समर्थन में उठाई जानी चाहिए थी। वह आवाज आज भी नहीं उठ पा रही है। लोग अपनी परेशानियों से कराह रहे हैं। आज 46 दिन से धरने पर बैठे हैं। परंतु शासन की कानों में जूं नहीं रेंगती है। ऐसा सुब्रत राय सहारा प्रबंधन द्वारा भ्रम जाल फैलाया गया है कि लोग उन्हीं की भाषा बोल रहे हैं। सिख संगठन के जिला अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा सहारा निवेशकों के साथ में सरकार को बीच में आकर न्याय करना चाहिए तथा जो भी दोषी हो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि जमाकर्ताओं ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा सहारा के जाल में फस कर लगा दिए हैं। आज पूरे के पूरे घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं। सहारा निवेशक अपने पैसे की याद करते हैं। उन घरों में सब बिलख-बिलख कर रोने लगते हैं। परंतु शासन के कानों में अभी भी जूं नहीं रेंगी है। सत्ता व विपक्ष को एकमत होकर सहारा प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर निवेशकों का भुगतान कराया जाना चाहिए उनकी संपत्तियों को नीलाम करना चाहिए। आज के धरने में प्रेम रतन शुक्ला, मोहिनी, शिव प्यारी, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, कौशल किशोर गुप्ता, जितेंद्र कुमार वर्मा, रवि शर्मा आदि भारी संख्या में लोगों द्वारा अपने-अपने फार्म पूर्ण कराकर जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कराएं। तथा लोगों ने धरने का समर्थन किया।

Next Post

हाईवे पर कोई भी शराब की दुकान न हो संचालित -जिलाधिकारी

(बीके […]
👉