Assembly elections: कर्नाटक का दौरा करेंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 23 Second

Feb 19, 2023
भाजपा प्रमुख मंगलुरु पहुंचने के बाद शहर में रहेंगे। वह 20 फरवरी की सुबह उडुपी में बूथ स्तर के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और बाद में दोपहर के समय ब्यंदूर में एक जनसभा में शामिल होंगे।

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 20 और 21 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, जहां अप्रैल या मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस दौरान नड्डा पार्टी को मजबूत बनाने के मकसद से विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा की कर्नाटक इकाई के महासचिव और विधान पार्षद एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा आज रात मंगलुरु पहुंचने के बाद नड्डा अगले दो दिन के दौरान उडुपी, चिक्कमगलुरु और हासन जिलों के कुछ हिस्सों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख मंगलुरु पहुंचने के बाद शहर में रहेंगे। वह 20 फरवरी की सुबह उडुपी में बूथ स्तर के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और बाद में दोपहर के समय ब्यंदूर में एक जनसभा में शामिल होंगे।
कुमार ने बताया कि नड्डा उस दिन शाम को सुपारी उत्पादक सम्मेलन में भाग लेने के लिए चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा में होंगे, और उसके बाद श्रृंगेरी में जनप्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को चिक्कमगलुरु में “बुद्धिजीवियों” के साथ बैठक में भाग लेने के बाद नड्डा दोपहर के समय हासन जिले के बेलुरु में एक सार्वजनिक बैठक में शिरकत करेंगे। कुमार ने कहा कि 21 फरवरी की शाम नड्डा हासन में एक बूथ स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके बाद वह बेंगलुरु के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Next Post

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन में बना गिनीज बुक रिकॉर्ड, अयोध्या को पछाड़ कर जलाए गए दिये

Feb […]
👉