मदरसा के छात्रों ने संविधान के मूल प्रस्तावना की शपथ लेकर देश के संविधान एवं लोकतन्त्र की रक्षा का संकल्प लिया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 45 Second

(तौहीद अंसारी) प्रयाग राज। काग्रेस नेता माननीय राहुल गांधी जी ने 7 सितम्बर से भारत जोड़ो-नफरत छोङ़ो पदयात्रा की शुरुआत की थी जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलो- मीटर चला आज कश्मीर मे उसका समापन है। उसी के हिमायत में अल्पसंख्यक काग्रेंस प्रदेश अध्यक्ष जनाब शाहनवाज आलम जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश के मदरसों के छात्रों को संविधान की मूल प्रस्तावना को पढ़कर शपथ दिलाने का आह्वान किया था।
जिसके अन्तर्गत आज अल्पसंख्यक कांग्रेस इलाहा- बाद के शहर अध्यक्ष अरशद अली ने इलाहाबाद शहर के अटाला मोहल्ले के मदरसे में एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे शहर के कई मदरसों के छात्रों को संविधान के मूल प्रस्तावना पर हाथ रखकर शपथ दिलाया गया
इस मौके पर प्रदेश अल्प- संख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष अरशद अली ने कहा कि मोदी सरकार संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने मे असफल है। संविधान और लोकतंत्र दोनो पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में देश की आमजन की जिम्मेदारी बनती है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आये।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी सचिव मुनताज सिद्धिकी ने कहा कि देश पर जब-जब संकट आये तब तब काग्रेंस ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया। आज प्रधानमन्त्री मोदी जी हर मोर्चे पर असफल है। देश में नफरत का माहौल है महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा देश के नागरिकों मंे नफरत व भय को कम करने और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ही राहुल गांधी जी ने पदयात्रा की जिसकी खूब सरहाना की जा रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से शहर उपाध्यक्ष हाजी आफताब कुरैशी, महफूज अहम द, तबरेज अहमद, तालिब अहमद, दरक्शा कुरैशी, मुख्तार अहमद, गुलाम वारिस जाकिर हुसैन, जाहिद नेता, मो. अकमल, मुस्तकीन कुरैशी, नफीस कुरैशी, मो. आरीफ, अरमान कुरैशी, परवेज खान आदि।

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत मित्र, ब्लाक टीम और स्वास्थ्य केंद्र हुए सम्मानित

(बीके […]
👉