Read Time1 Minute, 7 Second
(विनीत सिंह) रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली के सरस्वती आडोटोरियम में 24 जनवरी की शाम भव्य देश भक्ति कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के वरिष्ठ नवगीतकार डा0 विनय भदौरिया, प्रसिद्ध हास्य कवि अमित अनपढ़, युवा गीतकार सुनील सरगम, कवयित्री सानिया सिंह, युवा कवि शिवतोष संघर्षी के साथ प्रसिद्ध मंच संचालक कवि वाई.पी.सिंह काव्यपाठ करेंगे। राजभाषा अधिकारी संजय निगम ने जानकारी देते हुए हमारे संवाददाता को बताया की उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य समागत के रूप में महाप्रबंधक शमशेर सिंह कलसी शिरकत करेंगे। साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी व मुख्य राजभाषा अधिकारी सुरेश कुमार सैनी भी उपस्थित रहेंगे।