सहारा इंडिया के विरुद्ध अनिश्चित कालीन धरना जारी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 1 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में धरना स्थल सीतापुर पर सहारा निवेशकों के धरने का आज बारहवां दिन है। धरना स्थल पर एकत्रित साथियों ने एक मत होकर बताया कि जिलाधिकारी महोदय को दिए गए ज्ञापन में मा0 मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात हेतु संगठन की तरफ से दस दिनों का समय सुनिश्चित किया गया था। अभी छह दिन शेष हैं। हम सभी को यह समय पीड़ित सहारा निवेशक साथियों से सम्पर्क स्थापित कर भविष्य के आंदोलन में तीव्र गति प्रदान करने की रुपरेखा तैयार करनी है! उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे से भुक्त भोगी सहारा से पीड़ित आमजन मानस को अपने लिए संघर्ष हेतु तैयार कर संख्या बल के साथ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित करना है! समय के साथ हम सभी की यह सबसे बड़ी जरूरत है! धरना स्थल पर उपस्थित संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू, गुरुपाल कामिल अंसारी, सिंह, केडी निषाद, नैपाल सिंह, मुशीर अहमद, संदीप कुमार, शुक्ला, विमल दिक्षित, नवल किशोर मिश्रा, रितेश गुप्ता, अनिल राठौर, बीके त्रिपाठी, दिलाराम राठौर, मनीष मिश्रा, प्रभाती लाल, जय राम, सुरेश शर्मा, सुधा राठोर, सीमा राठौर, कृष्णा राठौर, बिट्टा मौर्य, गीता सिंह, पुष्पा देवी, सहित निवेशक साथी उपस्थित थे!

Next Post

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

नीरज […]
👉