(मनोज मौर्य) रायबरेली। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. जी. बी. सिंह ने जवाहर विहार स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती हर्षोल्लास से मनायी
डा. सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कवि हृदय अटल जी हम सब के प्रेरणा स्रोत थे, वह देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे, सन 2015 में उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया, उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था अटल जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
सर्व शिक्षा अभियान, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, विनिवेश, दिल्ली मेट्रो एवं दूरसंचार क्रांति उन्ही की देन है, जिससे देश इन्ही योजनाओं के साथ उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। अटल जी ने सर्वदलीय यानी 13 दलों को जोड़कर सरकार चलायी अटल जी अक्सर कहते थे कि मतभेद तो हो लेकिन मनभेद नही होना चाहिए। पक्ष विपक्ष सभी उनका सम्मान करते थे।
डा. सिंह ने कहा कि सन् 1999 में कारगिल युद्ध में विषम परिस्थितियों में भी भारत की एतिहासिक विजय प्राप्त करना अटल जी कि श्रेष्ठता एवं निर्भीकता का ही परिणाम था, अमेरिका के हस्तक्षेप के बावजूद भी पोखरण में परमाणु परीक्षण करना उनके अदम्य साहस घोतक है। तभी से भारत सर्वशक्तिमान एवं परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाना है।
डा. सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने राष्ट्र को उन्नति के शिखर तक पहुंचाया। हम सभी को उनके मूल्यों और आदर्शों पर चलकर भारत को विश्व गुरू बनाना है ऐसे संकल्प के साथ हम सभी को एकजुटता से राष्ट्रहित में काम करना है, और महामानव श्रद्धेय अटल जी के सपनो को साकार करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह, दिलीप दीक्षित, सर्वेश कुमार, सुरेश अग्निहोत्री, रिंकू सिंह, प्रमिला, दिव्या, सुषमा, अमन मौर्या, बच्चा सिंह, आशुतोष आदि लोग मौजूद थे।
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

Read Time2 Minute, 46 Second