Read Time2 Minute, 24 Second
Dec 18, 2022
शनिवार को यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का अटूट रिश्ता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को यहां उनके सरकारी आवास पर उत्तराखंड से आए मेधावी विद्यार्थियों के एक दल ने भेंट की। उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों एवं 16 शिक्षकों के इस दल का नेतृत्व देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने किया। शनिवार को यहां एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का अटूट रिश्ता है।