सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ने पिता की पुत्रों से मुलाकात कराई

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 28 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर श कुलदीप कुमार द्वितीय के निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 16.12.2022 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर अभिषेक उपाध्याय के द्वारा जिला कारागार सीतापुर में लगभग 01 वर्ष 11 माह से पत्नी लक्ष्मी सिंह की दहेज हत्या में बन्द भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह निवासी सेमरावा थाना महोली जोकि लगातार अपने पुत्रों अभिजीत सिंह उम्र 07 वर्ष, देवांश सिंह उम्र 03 वर्ष से लगातार मुलाकात की मांग कर रहा था।
बताते चले कि बच्चों की माँ लक्ष्मी सिंह की मृत्यु के उपरांत दोनों पुत्र अभिजीत सिंह उम्र 07 वर्ष देवांश सिंह उम्र 03 वर्ष पुत्र भूपेंद्र सिंह अपने नाना मुन्ना सिंह निवासी बेलगांव थाना इमलिया सुल्तानपुर सीतापुर में रह रहे थे। कैदी की इच्छा को ध्यान में रखकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर अभिषेक उपाध्याय ने बच्चों के नाना पक्ष से सम्पर्क किया और प्रयास किया कि पिता पुत्रों की मुलाकात हो सके। काफी प्रयास के बाद नाना मुन्ना सिंह दोनों बच्चो को भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह निवासी सेमरावा थाना महोली से मुलाकात करने को तैयार हुये। जिस कारण आज निर्धारित समय के अनुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर अभिषेक उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनेश प्रताप सिंह निवासी सेमरावा थाना महोली की दोनों बच्चों से मुलाकात कराई गई।

Next Post

40 लीटर अवैध शराब सहित 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

(विनीत […]
👉