बजरंगदल की शौर्य यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों हिन्दूवादी लोग

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 33 Second

(अरविन्द कुमार) उरई (जालौन) राष्ट्रीय स्तर पर बजरंगदल शौर्य यात्रा का आयोजन कर हिन्दू एकता पर बल दे रहा है इसी क्रम में आज दोपहर एक बजे ठक्कर बापा इण्टर कालेज आलमपुर कालपी से यात्रा प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः ठक्करबापा में समाप्त हुई।
इस दौरान धर्मांतरण लव जिहाद के खिलाफ लोगों से एक जुट होने का आवाहन किया गया। यात्रा में सैकड़ांे बजरंगदल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पूर्व महेवा कदौरा सहित विभिन्न प्रखण्डों से सैकड़ांे की संख्या में जनता के साथ विहिप हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता माथे पर चंदन हाथों में भगवा रंग का झंडा लिए जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। दोपहर एक बजे नगर से यात्रा शुरू हुई संचालन के दौरान बजरंगदल के कार्यकर्ता अनुशासित रहे ठक्कर बापा से प्रारम्भ हुई यात्रा पुराना बस स्टेंड से टरननगंज चैराहा होते हुए फुलपावर चैराहा पहुंची जहां से दुर्गा मन्दिर से कोतवाली रोड होते हुए गणेश मन्दिर स्टेशन चैराहा से इलाहाबाद बैंक अन्दर बाजार से खोया मण्डी होते हुए पुनः ठक्कर बापा इण्टर कालेज में समाप्त हुई। नगर में विभिन्न स्थानों यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। आज सम्पूर्ण नगर भगवामय हो गया यात्रा का संचालन बजरंगदल जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा कर रहे थे।
सहयोगी के रूप में नगर संयोजक हर्ष विश्नोई, विहिप अध्यक्ष डा. सुरेश प्रजापति व हिन्दू जागरण मंच जिला अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला की भूमिका प्रमुख रही। उक्त अवसर पर यात्रा के आयोजक बजरंगदल जिला सह संयोजक दीपक शर्मा ने कहा कि आज पूरा विश्व पहचान रहा है हिन्दुत्व की शक्ति बजरंग दल कार्यकर्ता अनुशासन व राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ा रहे हैं। आज समय तेरा-मेरा, अगड़ा-पिछड़ा, जाति-पांति की सोच का न होकर एक होने का है। पूरा विश्व हिन्दुत्व की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। समय आ गया है कि हम एक होकर पूरे विश्व को एक बार फिर से अलौकिक शक्ति का अहसास करायें। भारत माता को फिर से विश्व गुरू बनाएं। कार्यक्रम की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। वहीं आप सभी से कहना चाहते हैं कि अपने राष्ट्र और समाज के स्वतंत्र प्रहरी बनें। धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ लोगों को जागरूक करें। आज की यात्रा में प्रमुख रुप से बजरंगदल विहिप तथा हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त तमाम हिन्दूवादी लोगों में सभासद वैभव विश्नोई, राजेन्द्र साहू, सुरजीत सिंह, भारत सिंह यादव, अतुल सिंह चैहान, विपिन पुरवार, अवधेश तिवारी, मयंक श्रीवास्तव के अतरिक्त भाजपा नेता अशोक बाजपेई, मुन्ना चैधरी, नवीन गुप्ता, श्री कांत सिंह चैहान, सुभाष परमार, जगत सिंह यादव, बाबू सिंह यादव, बृम्हा सिंह यादव, भीष्म कोष्टा, राजेन्द्र अहिरवार, राम सिंह सलौनियां, कल्लू शुक्ला, हर्षित खन्ना, कमलेश सिंह यादव डम्मर, महिला नेत्री कुमकुम सिंह, रजनी पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

(मनोज […]
👉