राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक हुई संपन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 9 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। सोमवार को राष्ट्रवादी ब्राहम्ण समाज सीतापुर की मासिक बैठक व नव निर्वाचित कार्य कारणी का विस्तार भगवान परशुराम मानस मन्दिर सि विल लाइन सीतापुर मे प्रातः 11ः00 बजे से पंण्डित राम प्रसाद अवस्थी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, मण्डलीय अध्यक्ष श्रवण कुमार बाजपेयी, सम्प्रेरक पण्डित रमेश बाबू मिश्रा, जिला प्रभारी पंण्डित शिवशंकर दयाल तिवारी तथा प्रान्तीय महामंत्री पियूष कान्त मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं0 सोमनाथ दीक्षित व संचालन श्रवण बाजपेयी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम की पूजा अर्चना वन्दना की गयी तत्पश्चात संगठन नव निर्वाचित जिला कार्यकारणी की विधिवत् घोषण की गयी जिसमें अध्यक्ष के पद पर रत्नेश द्विवेदी का मनोनयन किया गया जिसकी घोषणा जिला संयोजक संजय शर्मा द्वारा की गयी। इसके बाद जिला अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुये संरक्षक मण्डल में पं0 सोमनाथ दीक्षित तथा सलाह कार समिति के सदस्य के रूप में पं0 विश्वनाथ दीक्षित को मनोनित करते हुये उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, दीपक शुक्ला, महामंत्री संजय शुक्ला, संयुक्त मंत्री कमल शुक्ला, संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी मीडिया प्रमुख लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, शिक्षा प्रमुख नरेश कुमार मिश्रा, विधि प्रमुख संजय पाण्डेय, आशुतोष दीक्षित, विनोद त्रिपाठी तथा कार्यकारणी सदस्य के रूप मे मनोज शुक्ला, अमित अग्निहोत्री इसके साथ ही साथ नगर अध्यक्ष के पद पर केशव मिश्रा उर्फ कन्हैया को मनोनीत किया गया। नगर संगठन मंत्री निखिल पाण्डेय व ब्लाक अध्यक्ष मछरेहटा पद पर रामसागर पाण्डेय जी की भी नियुक्ति की गयी। पं0 सोमनाथ दीक्षित ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के दायित्वों का निर्वहन करने हेतु की शपथ दिलायी गयी। बैठक मे लल्लन शुक्ला, पीयूष अवस्थी, धमेन्द्र अवस्थी, नीरज शुक्ला आदि ब्राहम्ण बन्धु उपस्थित थे।

Next Post

डीएपी की किल्लत सहित भू माफियाओं व गुड़ बेलों, क्रेसरों पर अंकुश लगाने में विवश है जिला प्रशासन -शिव प्रकाश सिंह

(बीके […]
👉