FIFA World Cup 2022 के दौरान नोरा फतेही ने किया फीफा फेस्ट में परफॉर्म, जमकर झूमे फैंस

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 13 Second
Nov 30, 2022
कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन बेहद रोमांचक तरीके से आगे बढ़ रहा है। इस टूर्नामेंट में कैनेडियन मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी खास पर्फॉर्मेंस दी है। नोरा फतेही के फीफा विश्व कप से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

फीफा विश्व कप 2022 के दौरान नोरा फतेही ने फीफा फेस्ट में जमकर पर्फॉर्म किया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। फेस्ट के दौरान नोरा फतेही ने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया है। नोरा की पर्फॉर्मेंस देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। फैंस काफी समय से इस पर्फॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे। नोरा की ये अट्रैक्टिव परफॉर्मेंस काफी वायरल हो रही है।

नोरा फतेही उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हो गई हैं जिन्होंने फीफा विश्वकप में परफॉर्म किया है। नारा अब जेनिफर लोपेज और शकीरा जैसे कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं जिन्होंने फीफा विश्व कप में पर्फॉर्मेंस दी है। नोरा फतेही एक मात्र बॉलीवुड की अभिनेत्री बन गई हैं जो फीफा के इवेंट में परफॉर्म कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक नोरा फतेही ने 29 नवंबर की देर रात स्टेज पर परफॉर्म किया। उनकी एंट्री से लेकर उनके पूरे परफॉर्मेंस के दौरान फैंस काफी उत्साहित रहे। नोरा ने इस दौरान फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक गाने लाइट द स्काई पर परफॉर्म किया। इसके साथ ही उन्होंने कई बॉलीवुड गानों पर भी धमाकेदार डांस कर अपने फैंस को खुश कर दिया। नोरा नाच मेरी रानी, दिलबर-दिलबर जैसे गानों पर थिरकती दिखीं।

नोरा फतेही ने अपनी परफॉर्मेंस के साथ ही तिरंगा भी लहराया। तिरंगा लहराते हुए उन्होंने जय हिंद का नारा लगाया। नोरा की डांस परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार थी कि फैंस भी झूमने को मजबूर हो गए थे। नोरा फतेही ने अपने डांस से पहले पुर्तगाल और उरुग्वे का मुकाबला भी देखा था। नोरा ने स्टेडियम से अपने कई फोटोज शेयर किए थे।

वीडियो भी हुआ वायरल

फीफा फेस्ट से पहले नोरा का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वो अपने गाने पर स्टेडियम में नाचती दिखी थी। हालांकि ये वीडियो नोरा के परफॉर्मेंस का नहीं है। वो कतर के स्टेडियम में नाच रही है। वो मैच शुरू होने का इंतजार कर रही हैं और स्टैंड्स में खड़ी दिख रही है। इसी बीच एंथम बजने पर उसपर नाचती और गाती दिखती है।

इंस्टा पर शेयर किया वीडियो

नोरा ने परफॉर्मेंस की तैयारी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। इस डांस परफॉर्मेंस के लिए नोरा काफी मेहनत करती दिख रही है। नोरा अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस के लिए हर बारिकी को समझ रही है। नोरा की तैयारी से साफ है कि वो फेस्ट में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस के होश उड़ाने को तैयार हैं।

Next Post

MCD elections: केजरीवाल के बाद BJP का ऐलान, जहां झुग्गी वहां मकान बनाने की योजना, 50 लाख नागरिकों को होगा लाभ

हरदीप […]
👉