रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में मनाया गया ‘पुलिस झंडा दिवस’, दी गई सलामी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 39 Second

(राममिलन शर्मा) ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी द्वारा फ्लैग लगाकर पुलिस विभाग को गौरवान्वित करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस लाइन में सफाई अभियान भी चलाया गया। वहीं पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द में पुलिस झंडा फहराकर सलामी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी ने समस्त पुलिस बल को संदेश दिया कि झंडे का इतिहास एक संगठन के बाल को बताता है। यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे उस गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जिसमें हमने देश सेवा, लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य और कर्तव्य परायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। इसमें सर्वोच्च आत्म बलिदान भी सम्मिलित है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली सीओ सिटी, सीओ ट्रैफिक, सीओ लाइन सहित 700 पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
23 नवंबर 1952 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को फ्लैग प्रदान किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को यह फ्लैग पुलिस और पीएसी के बलों द्वारा उनके शौर्य प्रदर्शन और उच्च कोटि की कर्तव्य परायणता के फलस्वरूप दिए गए थे। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर जिले के समस्त मुख्यालयों, आफिसों, पीएसी वाहिनियों, क्वार्टर गार्ड, थानों, भवनों, कैंपों आदि पर पुलिस ध्वज फहराया गया। साथ ही प्रभारी अधिकारी द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) को वर्दी की कमीज की बांयी जेब की बटन के ऊपर लगाया।

Next Post

स्नेहलता सिंह ने बढ़ाया जगतपुर क्षेत्र का गौरव

(अभय […]
👉