दिल्ली में बजेगा चुनावी बिगुल, आज होगा MCD चुनाव का ऐलान

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 1 Second
Nov 04, 2022
लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में नगर निगम चुनावों का बिगुल बजने वाला है। निगम चुनावों की घोषणा दिल्ली राज्य चुनाव आयोग चार नवंबर को कर सकता है। नगर निगम चुनाव में वर्तमान में बेजीपी का कब्जा है।

दिल्ली नगर निगम में चुनावी बिगुल बजने वाला है। दिल्ली चुनाव आयोज चार नवंबर की शाम चार बजे एक प्रेस वार्ता में इन चुनावों का ऐलान कर सकता है। चुनाव आयोग इस प्रेस वार्ता में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। अनुमान है कि चुनाव दिसंबर या जनवरी में कराए जा सकते है। वर्तमान में दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर ये चुनाव होंगे। इसमें से अनुसूचित जाति के लिए 42 सीटें आरक्षित है। महिलाओं के लिए भी 50% सीटों को आरक्षित किया गया है। चुनावों के लिए महिला और आरक्षित सीटों को चिन्हित किया जा चुका है। बता दें कि इसी वर्ष गृह मंत्रालय ने दिल्ली की तीनों नगर निगमों का एकिकरण करने की घोषणा कर दी थी।

परिसीमन के लिए नोटिफिकेशन हो गया

दिल्ली नगर निगम में वार्डों के परिसीमन के लिए 18 अक्तूबर को केंद्र सरकार नोटिफिकेशन भी जारी कर चुकी है। इसके अनुसार आगामी चुनावों में वो मतदाता मतदान कर सकेंगे जिनका नाम संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि में एक जनवरी 2022 तक शामिल किया जा चुका है। इसके बाद जिन लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल करवाया है उन्हें मतदान करने की अनुमति नहीं मिलेगी। वार्ड परिसीमन के बाद वार्डों की कुल संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है।

MCD में 15 वर्षों से बीजेपी का कब्जा

दिल्ली नगर निगम में बीते 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। ऐसे में बीजेपी की कोशिश होगी कि जीत की लय को बरकरार रखा जाए। आम आदमी पार्टी वहीं भाजपा के लिए चुनौती बन रही है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी भी इन चुनावों में अपनी उम्मीदवारी को मजबूती करने उतरेगी। बता दें कि इस वर्ष मई के महीने में दिल्ली की तीनों नगर निगमों को फिर से एकीकृत करने की घोषणा की जा चुकी है।

Next Post

कर चोरी मामला: उत्तर प्रदेश वस्तु कर विभाग ने मामले में शामिल 14 ट्रांसपोर्टरों को पकड़ा

 Nov […]
👉
preload imagepreload image