अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवम कान्फ्रेंस 2022 में आरेडिका के प्रतिनिधि दल ने की शिरकत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 23 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली मुंबई के चौथे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कॉन्फ्रेंस 2022 मे मुंबई एग्जिबिशन सेंटर मैदान में आज तीन दिवसीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ जिसका उद्घाटन अजय भाटी राज्यमंत्री डिफेंस ने किया इस दौरान,  उदय सामंत इंडस्ट्रियल मिनिस्टर महाराष्ट्र सरकार,  गोविंद अमरनाथ निवेश एवं आईटी मंत्री महाराष्ट्र  सरकार  संजय जिंदल अध्यक्ष जिंदल ग्रुप एवं डॉ समीर व कामत अध्यक्ष डीआरडीओ भी मौजूद थे ।इस प्रदर्शनी को जिंदल ग्रुप, टाटा ग्रुप, महिंद्रा एंड महिंद्रा कोटेक, भारत फोज, पूना गैस के माध्यम से संपन्न किया गया  है।इस प्रदर्शनी को रेल मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय,माइंस मंत्रालय आदि का सहयोग प्राप्त है ।

इस प्रदर्शनी के माध्यम से आरेडिका के  अधिकारियों और कर्मचारियों के एक समूह को कोच के विभिन्न सामग्रियों एवं पुरजो का प्रदर्शन किया। यह टीम महाप्रबंधक एस•एस• कलसी एवं पी•सी•एम•एम• एन•डी राव के नेतृत्व में  संजय निगम वरिष्ठ सा• प्रबंधक मुख्यालय, अभिनव यादव  व• यांत्रिक  इंजीनियर एवं सहायक जन सम्पर्क  अधिकारी को भेजा  गया। जिसमे एक दर्जन अधिकारियों ने वेन्डस को आरेेडिका से संबंधित जानकारी दी ।इस दौरान कौशल कुमार श्रीवास्तव, आनंद सिंह कुशवाहा, शशांक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, केशव चंद पटेल, राहुल पाल, राजेश कुमार गुप्ता, मदन लाल मीणा, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, गौरव कुमार कनौजिया, अहमद अदनान आदि शामिल हुए।

Next Post

बीआरसी जगतपुर में हुआ टी0एल0एम0 कार्यशाला का शुभारम्भ

(अभय […]
👉