लड़का और लड़की में इतना भेदभाव क्यों

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 19 Second

(लेखा कुमारी) दुनिया 5जी 6जी की गति से आगे बढ़ रही है फिर भी सामाजिक दृष्टिकोण अभी भी लैंगि क समानता में फंसा हुआ है। अगर मैं कुछ लोगों से पूछूं कि आप लैंगिक समानता के बारे में क्या सोचते हैं, तो प्रत्येक के लिए तर्क कुछ अस्पष्ट है। प्राचीन काल से ही यह कहा जाता रहा है कि जहां नारी की पूजा की जाती है, वही भगवान का वास होता है। लेकिन अब लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव तब शुरू होता है जब महिला गर्भधारण भी नहीं की होती, तब से वह योजना बनाना शुरू कर देती है, गर्भावस्था के बाद, शंका होना तो स्वाभाविक है कि उसे लड़का होगा या लड़की, जैसे भगवान ने ये शक्ति भी मनुष्य के हाथ में ही दे रखी हो। समाज में भी यही धारणा बनी हुई है कि माता-पिता की देखभाल पुत्र ही कर सकता है। बेटियों की तो शादी हो जाती है और दूसरे घर चली जाती है। अगर यह पूछा जाए कि लड़की का असली घर मायका है या ससुराल तो इस सवाल पर सिर्फ तर्क ही मिल सकते हैं। आखिर लड़कियों का असली घर मायका क्यों नहीं? जिन माता-पिता ने जन्म दिया है, उन्होंने कितनी मेहनत से उनका पालन- पोषण किया है। मैं जिस समाज में रहती हूं, वहां लड़के की उच्च शिक्षा के लिए ही कर्ज लिया जाता है और अगर लड़की की बात करें तो उसकी शादी के लिए बहुत कम या हम ऐसा कह सकते हैं शायद ही कोई पिता अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए कर्ज लेता है। लैंगिक समानता को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम- आज कल सरकार लड़कियों की जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि भी आवंटित करती है। फिर भी इसमें लैंगिक समानता का बहुत अभाव है। कोई भी देश पूरी तरह से तभी विकसित हो सकता है, जब तक वहां की महिलाएं शिक्षित न हों। भारत पूर्णतः विकास तभी प्राप्त करेगा। जब लड़के और लड़कियों को अपनी क्षमता का पूरा लाभ उठाने का समान अवसर नहीं दिया जाएगा। भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां लड़कों से ज्यादा लड़कियों की मौत होती है। जिस तरह से लड़कों को स्वतंत्रता दी जाती है, वहीं लड़कियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यूनिसेफ इंडिया, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष और संयुक्त राष्ट्र महिला के साथ लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के साथ काम करता है।

Next Post

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ दंपति हुए घायल

(मनोज […]
👉