संगीत नाट्स अकादमी में शक्ति स्वरूपा सीजन टू समान समारोह का आयोजन किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 5 Second

(ज्योति साहू) लालगंज रायबरेली। नव अंशिका फाउंडेशन के द्वारा गोमती नगर स्थित संगीत नाट्स अकादमी में शक्ति स्वरूपा सीजन टू समान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के 21 जिलों से अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। रायबरेली से खेल तथा सामाजिक कार्य के लिए डिम्पी तिवारी को मुख्य अतिथि पर्यटन एवम् संस्कृति विभाग मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने सयुक्त रूप से शक्ति स्वरूपा सम्मान से नवाजा जिसमें अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री ने कहा महिलाएं देवी और दुर्गा का रूप होती हैं आज हर क्षेत्र में वह पुरुषो से भी आगे निकल रही हैं।
रायबरेली मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सचिव अताउर रहमान ने खुशी जताते हुए बताया डिम्पी तिवारी लालगंज में एक माध्यम परिवार से ताल्लुक रखती है। बचपन से ही सर पर घर की जिम्मेदारी इसलिये उठानी पड़ी कि पिता का साया उठ चुका था। उन्होंने हौसले के साथ वक्त का सामना करते हुए खेल की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई। पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से भी सम्मानित किया। डिम्पी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।

Next Post

लोक सेवा हास्पिटल ने 2 वर्ष पूर्ण होने पर हास्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

(अनुराग […]
👉