जिलाधिकारी ने डेंगू एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाये गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 36 Second

(मो0 रिजवान) प्रयाग- राज। प्रयागराज जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डेंगू एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनाये गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू, साफ-सफाई की शिकायतों से सम्बंधित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की कि कितनी शिकायतें आई है और वह किससे सम्बंधित है। उन्होंने निर्देशित किया है कि जो भी शिकायतें आए, तत्काल सम्बंधित विभाग को सूचित करते हुए उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने कहा कि जहां पर भी साफ-सफाई, फागिंग से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हो, तत्काल नगर निगम वहां पर विशेष रूप से साफ -सफाई व फागिंग कराते हुए अवगत करायें। उन्होंने अस्पतालों में प्रतिदिन भर्ती होने वाले मरीजों के बारे में जानकारी ली। साथ ही साथ उन्होंने यह भी जानकारी प्राप्त की कि किन-किन अस्पतालों में कितने गम्भीर मरीज भर्ती है।
जिलाधिकारी ने प्लेट- लेट्स का कुल कितना स्टाॅक है, प्रतिदिन कितनी प्लेटलेट्स उपलब्ध हो रही है तथा प्रतिदिन प्लेटलेट्स की कितनी खपत है एवं प्लेट- लेट्स का कितना स्टाॅक अवशेष है, इसका प्रतिदिन का आंकड़ा अनिवार्य रूप से रखने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी प्राप्त की कि किन अस्पतालों में प्लेटलेट्स की कितनी मांग हो रही है तथा उस अस्पताल में कितने गम्भीर मरीज है, इसकी भी निगरानी रखी जाये। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम प्रभारी को करछना, सदर, फूलपुर एवं कोरांव के उपजिलाधिकारियों से बातचीत करके वहां पर माइक्रो प्लान के अनुसार साफ-सफाई, फागिंग एवं छिड़काव की व्यवस्था निरंतर बनाये रखने के लिए कहा है। कंट्रोल रूम के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने राजकीय इण्टर कालेज में पहुंचकर माध्यमिक शिक्षा संघ के द्वारा वहां पर लगाये गये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को देखा तथा रक्तदान कर रहे लोगों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि ऐसे ही अन्य लोगों को भी ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित किया जाये, जिससे कि प्लेटलेट्स की कोई कमी न होने पायें तथा डेंगू की बीमारी का प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। जिलाधिकारी ने ब्लड डोनेशन करने वाले लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक पी0एन0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

संगीत नाट्स अकादमी में शक्ति स्वरूपा सीजन टू समान समारोह का आयोजन किया गया

(ज्योति […]
👉