(बीके सिंह) सीतापुर। पौराणिक तीर्थ स्थल नैमिषारण्य के देव देवेश्वर द्दाम में सोमवार को वन विभाग की ओर से सीता अशोक वाटिका की स्थापना की गई। उक्त कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत प्रभागीय निदेशक ब्रजमोहन शुक्ल व मिश्रिख वन रेंज के क्षेत्राधिकारी दिनेश गुप्ता ने सीता अशोक वाटिका के 17 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। प्रभागीय निदेशक श्री शुक्ल जी ने सीता अशोक के वृक्ष की महिमा का वर्णन करते हुए कहा उत्तर प्रदेश का एक ऐसा पवित्र वृक्ष सीता अशोक है जो पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अशोक वाटिका का संबंध माता सीता से जुड़ा हुआ है। राजा विक्रमादित्य द्वारा माता सीता की याद में स्थापित सीतापुर जनपद में उनकी स्मृतियों को संजोना व संवारना हमारा पुनीत कर्तव्य है।
कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर समर सिंह, वन दरोगा सुनील त्रिपाठी वन विभाग का समस्त स्टाप व मंदिर के पुजारी ने भी वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर फारेस्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, वनरक्षक मुन्नालाल मिश्रा, नीरज कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।
देव देवेश्वर धाम में की गई सीता अशोक वाटिका की स्थापना
Read Time1 Minute, 45 Second