पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने चैपाल नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 51 Second

(मनोज मौर्य) ऊँचाहार रायबरेली। विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के बैरीसाल का पुरवा, सरदार का पुरवा, बांध, शुक्लन का पुरवा, बिछिया आदि गांव में चैपाल, नुक्कड़ सभा व जन संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर श्री सिह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है। मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा। आज जो भी विकास रायबरेली में हुआ है, सिर्फ गांधी परिवार की देन है। जब भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती है रायबरेली का अभूतपूर्व विकास होता है। श्री सिंह ने कहा कि सोनिया जी ने रायबरेली में एम्स हास्पिटल दिया है, रेल कोच के माध्यम से तमाम नौ जवान भाइयों को रायबरेली में ही नौकरी मिली है। 2014 के बाद से रायबरेली का विकास पुरी तरह से रूक गया है, राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं इसका संदेश पूरे देश में जा रहा है। महंगाई से लोग परेशान है मौजूदा मोदी सरकार से कोई लेना देना नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि जनता छुट्टा जानवरों से परेशान है किसानों की खेती नष्ट हो रही है केंद्र वह प्रदेश सरकार से कोई लेना देना नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने हमेशा सभी वर्गों, धर्मों के लोगों को साथ में ले चलने का काम किया है। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए रायबरेली में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा 14 अक्टूबर से महाराजगंज से शुरु हो रही है। उसके बाद श्री सिंह ने रामगढ़ निवासी श्री राहुल सिंह (25) की आकस्मिक दुःखद मृत्यु एवं निबिहा का पुरवा निवासी श्री मूलचंद सोनकर की पुत्री (18) की दुर्घटना में दुःखद मृत्यु की सूचना पाकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की व ढाढस बँधाया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से कांग्रेस नेता डीएन पाठक, जगतपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष ओम दत्त तिवारी, रामदत्त पांडे, भोला साहू, राद्दे श्याम यादव, अजय सिंह, आसू सिंह, अरुण पटेल, विनोद पटेल, मुन्ना सिंह, विकल्प सिंह, अशोक सिंह, राम बहादुर सरोज,मनोज यादव, महेंद्र पटेल, सूरज गौतम, दिनेश पटेल, केसरी तिवारी, अरविंद पटेल, बाबा पटेल, राम सुमेर प्रजापति, रमेश यादव, सूरज मिश्रा, सुरेश सरोज, राजेंद्र गौतम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Next Post

प्रतिष्ठित अंकलीकर पुरस्कार 2022 समर्पित

(महेन्द्र […]
👉