(प्रेम वर्मा) पाटन, उन्नाव। विकास खंड सुमेरपुर के अंतर्गत हुई दो विद्यालयों की खुली नीलामी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली नीलामी विकासखंड सुमेरपुर के बक्सर में हुई जिसमें 10 लोगों ने नीलामी में भाग लिया। जिसमे अधिकतम बोली (80हजार) रुपये लगाने वाले ओम नारायण यादव पुत्र राम आसरे बक्सर के नाम उठी। इसी क्रम में दूसरी नीलामी सुमेरपुर ब्लाक के पाटन कस्बा में उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट पाटन में हुई जिसमें सात लोग ने भाग लिया। जिसकी अधिकतम बोली (9200 हजार) रुपए श्री कुमार सोनी पुत्र अमरनाथ सोनी ने बोली लगाकर नीलामी प्रक्रिया पूर्ण कराई।
यह नीलामी प्रक्रिया में ईश्वर कांत खंड शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर व ऐ0डी0ओ0 पंचायत, इंचार्ज शिक्षिका पूनम देवी एवं पाटन प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चैधरी, महेश तिवारी, अनुराग, शुभम शुक्ला, दिलीप कुमार, दीपक सिंह, हेमन्त कुमार, स्वदेश सोनी, बचोले सिंह, महेश प्रजापति, विजय सिंह कल्लू तिवारी व अन्य लोगों के मौजूदगी में सम्पन्न हुई।
जर्जर विद्यालयों की हुई नीलामी
Read Time1 Minute, 39 Second