गांधी जयन्ती पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में आयोजित हुआ श्रमिक पंजीयन शिविर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 41 Second

(गुणेेश राय) श्रावस्ती, 03 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा की अगुवाई में श्रमिक कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 200 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। तत्पश्चात् कलेक्ट्रेट सभागार में सदभावना समिति के अध्यक्ष योगेन्द्रमणि त्रिपाठी के अगुवाई में समिति के सदस्यगणों/श्रमिको ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह को महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर सम्मान किया। इस दौरान विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत ग्राम मोतीपुर कला के थारू जनजाति की छात्राओं ने ’’इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओं चलकर, ये देश है तुम्हारा नेता तुम्ही हो कल के’’ एवं ’’सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’’ गाने की प्रस्तुति एवं जिम्नास्टिक कला का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। और जिलाधिकारी ने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलना चाहिए। उनके आदर्शो पर चलकर ही हम उंचाईयों के नये आयाम को प्राप्त कर सकते है। और अपने जिले का नाम रोशन कर सकते है। गांधी जी ने कहा था कि कर्म ही पूजा है, सभी लोग जो प्रतिदिन कार्य करते है या कहते है, अगर वह मानवता के उत्थान के लिए है, तो वह कार्य पूजा योग्य है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे पूरा देश राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है। गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। गांधी जी की विचारों से केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं और उनसे प्रेरणा लेते रहे हैं। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कर्म करना ही श्रेयस्कर है।
उक्त अवसरों पर सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित ’’उत्तर प्रदेश सन्देश’’, सेवा, सुरक्षा, सुशासन के लिए समर्पित सौ दिन, मिशन शक्ति’’ नामक फोल्डर का भी आम जनमानस में वितरण किया गया।
इस अवसर पर उप- जिलाधिकारी आशुतोष, जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सदभावना समिति के सदस्यगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

डीएवी पब्लिक स्कूल एन टी पी सी ऊंचाहार में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

(मनोज […]
👉