बन्थरा पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 6 Second

(संतोष उपाध्याय) बंथरा। राजधानी लखनऊ के एस. बी. शिरडकर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अभियान के क्रम में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट लखनऊ के कुशल निर्देशन में एव राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट लखनऊ व अरविन्द कुमार वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के पर्यवेक्षण/ निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बन्थरा सुखवीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना बन्थरा लखनऊ की पुलिस टीम उ0नि0 मुन्नालाल व उ0नि0 आशीष बालियान मय हमराहीगण द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम के लिए चलाए गये अभियान के दौरान दिनांक 02.10.2022 (गाँधी जयंती – ड्राई डे) को समय करीब शाम को थाना बन्थरा क्षेत्रान्तर्गत स्थान गोड़वा तिराहे पर वहद ग्राम गोड़वा दिशा पश्चिम व दूरी 12 कि0मी0 पर एक अभियुक्त (1) महेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राजकुमार उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मो- हम्मदपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को मय बरामद माल 21 ठेका शराब नाजायज विंडीज ब्रांड शीशी सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/22 अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम के पंजीकृत किया गया है।

Next Post

गांधी जयन्ती पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में आयोजित हुआ श्रमिक पंजीयन शिविर

(गुणेेश […]
👉