ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से 37 लोग घायल, 10 लोगो की दर्दनाक मृत्यु

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time6 Minute, 17 Second

(संतोष उपाध्याय)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिन सोमवार को प्रातः लगभग 10ः15 बजे चुन्नीलाल मौर्य निवासी टिकौली के परिवारिक कार्यक्रम में जाने हेतु 47 लोग टिकौली तहसील सिधौली जनपद सीतापुर से ग्राम उनई तहसील बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रैक्टर से जा रहे थे। घटना स्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया कि यह घटना ग्राम असनहा के मजरे गद्दीपुरवा में ट्राली के ट्रक से रगड़ने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के तालाब में चले जाने से हुई। जिसमे 37 व्यक्ति घायल और 10 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई। थाना इटौंजा स्थित गद्दीपुरवा में में हुए दुःखद हादसे की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार फौरन बेकेटी स्थित राम सागर मिश्र हास्पिटल पहुँचे और वहां डाक्टरों को निर्देश दिए कि हादसे में जो लोग घायल हुए है उनको तत्काल उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के पश्चात जिलाधिकारी तत्काल दुर्घटना स्थल पहुँचे। दुर्घटना स्थल पहुँच कर जिलाधिकारी द्वारा मौके का जायजा लिया गया और रेस्क्यू आपरेशन युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए। रेस्क्यू आपरेशन में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा ैक्त्थ् की टीम को लगते हुए बचाव कार्य कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल में पहुँचना सुनि- श्चित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस दुःखद हादसे में कुल 37 लोग घायल हुए, जिसमे 1 व्यक्ति को केजीएमयू में भर्ती कराया गया, वर्तमान में जिसकी हालात अब स्थिर है। बाकी सभी लोगो का उपचार ब्भ्ब् इटौंजा में कराया जा रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर है शाम तक उनकी छुट्टी हो जाएगी। घायलो को उनके गंतव्य (निवास स्थानों) स्थान तक पहुँचने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस हादसे में 10 व्यक्तियों (8 महिलाएं, दो 18 वर्ष से कम आयु की महिलाएं) की दुःखद मृत्यु डूबने से हुई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मृतको के परिजनों को मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की ओर से आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा लगातार फील्ड में रहते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा पहुँचे। स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर जिलाधिकारी द्वारा मृतको व घायलो के परिजनों से संवाद करते हुए उनको सांत्वना दी गई। जिलाधिकारी द्वारा एमरजेंसी वार्ड में जा कर घायलो से उनका हाल चाल लिया और उनके जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना की गई। जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सको को निर्देश दिए कि सभी घायलों को उच्चस्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जाए। किसी को भी कोई असुविधा न होने पाए। हादसे के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया की त्यौहारों के दृष्टिगत बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्राली द्वारा दर्शन करने आते है। जिसको देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्राली के चालको की काउंसलिंग की जाए कि वह अत्यधिक लोगो को लेकर न चले और यातायात के नियमों का पालन करे ताकि भविष्य में ऐसी दुःखद घटना की पुनरावृत्ति न हो। जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी सड़को का सर्वे कराना सुनिश्चित किया जाए विशेषकर जिन रास्तों पर श्रद्धालु निकल रहे है। सर्वे में ध्यान दिया जाए कि जिन सड़को के पास की पटरी खत्म हो गई है प्राथमिकता पर उन सड़को की पटरी जिनके आस पास तालाब/ खाई है, उसमे मिट्टी डाल कर पटरी बनवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन रोडो पर ट्रैक्टर ट्राली का आवागमन रहता है उनको गढ्ढा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सभी रोडों का निरीक्षण करेंगे। जिन सड़को पर पटरी की आवश्यकता है या जिन रोडों पर गड्ढे है उसकी सूचना फोटो सहित उपलब्ध कराएंगे। जिसपर लोक निर्माण विभाग तत्काल कार्यवाही करते हुए व्यवस्थाए सुनिश्चित कराई जाएगी।

Next Post

E-Paper- 28 September 2022

Click […]
👉