अवंती बाई लोधी कार्यालय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई संपन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 16 Second

(आशीष शर्मा) पुरवा- उन्नाव। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की की मासिक बैठक अवंतीबाई लोधी कार्यालय में हुई संपन्न जिसमें की विभिन्न मुद्दों को लेकर के चर्चा की गई। पत्रकारों के साथ लगातार जो परिणाम हो रहे हैं वह एक चिंताजनक है संगठन के संरक्षक की पद पर पवन सिंह ने आज इस्तीफे के रूप में अध्यक्ष से बात की। वही अध्यक्ष महामंत्री एवं सभी सदस्यों के कहने पर अध्यक्ष भीम शंकर त्रिपाठी ने इस्तीफा मंजूर किया और जो कुछ लोग संगठन के पहले जा चुके हैं अदीब हसन, सुजीत धानुक, मनीष गुप्ता को आज पूरी तरह से संगठन से निष्कासित किया गया । वही राजेश चैधरी महामंत्री ने कहा कि संगठन के सदस्य मनीषा यादव को भी संगठन से निष्कासित किया जाए। महिला अध्यक्ष दीपिका पांडे ने उस पर सहमति जताई इसलिए मनीषा यादव को भी आज संगठन से निष्कासित किया गया। मासिक बैठक में सदस्यों ने कहा कि जल्द से जल्द शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा जाए। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि 1 महीने के भीतर संगठन का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। वही आज की मासिक बैठक में अमित आर्य, प्रिंशू सिंह, पुनीत सिंह, विदेश कुमार सोनी, विनय शुक्ला, प्रेम वर्मा, जितेंद्र सोनकर, अश्विनी यादव, अरुण सोनकर, रामचंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, विजय वर्मा, राम सुंदर यादव, धर्मेंद्र भारद्वाज, विपिन द्विवेदी, गौरी सिंह, राकेश सिंह, सुखेंद्र वर्मा, अमिताभ शुक्ला, आदि आधा सैकड़ा से ऊपर पत्रकार उपस्थित रहे।

Next Post

धर्म परिवर्तन करने हेतु दबाव बनाने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

(प्रेम […]
👉