भूमाफिया पूर्व प्रधान ने प्रसाशन के सह पर महिला की भूमि पर जबरन किया निर्माण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 59 Second

(प्रेम वर्मा) उन्नाव। तहसील बीघापुर क्षेत्र के ग्राम मीरमऊ, धमनीखेड़ा थाना बिहार उन्नाव में भूमाफिया पूर्व ग्राम प्रधान मीरमऊ द्वारा प्रसाशन के सह पर अपने दबंगई व गुंडई के दम पर हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा कर डलवाया स्लेप। जिसकी शिकायत महिला ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी उन्नाव से किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार पीड़ित महिला कल्पना पत्नी राम बाबू ग्राम मीरमऊ पोस्ट धमनी खेड़ा तहसील बीघापुर थाना बिहार उन्नाव की निवासिनी है। पीड़ित महिला की भूमिधरी जमीन सुखदेव पुर में गाटा संख्या 290 रकबा 0.3080 हेक्टेयर में 4/5 की सह हिस्सेदार है। व इसी गाटा संख्या में 1/5 सह हिस्सेदार के गिरजाशंकर साहू पुत्र रामकिशोर साहू काबिज है। पुरवा-पाटन रोड पर कीमती जमीन होने के कारण गिरिजा शंकर साहू द्वारा 43 फुट पर रोड साइड में निर्माण कार्य करा लिया जबकि कुल 96 फुट फ्रंट साइड में से 4/5 की हिस्सेदार होने के नाते 19.2 फुट गिरजा शंकर साहू का निकलता है। इस प्रकरण का मुकदमा सिविल जज जु0 डी0 पुरवा के यहाँ पंजीकत है। व तहसील बीघापुर में सरकारी बंटवारा का मुकदमा पिछले पाँच महीने से पंजीकृत व चल रहा है। भूमाफिया पूर्व ग्राम प्रधान की मदद उप जिलाधिकारी बीघापुर, तहसीलदार बीघापुर, लेख पाल रितेश पांडेय व कानूनगो बीघापुर थाना प्रभारी बिहार व चैकी इंचार्ज विनोद कुमार के सहयोग से पीड़ित महिला कल्पना की भूमिधरी जमीन पर स्लेप डलवाने का काम उपरोक्त लोगो ने किया है। व अपने-अपने पद का दुरूपयोग करते हुए। भूमाफिया पूर्व प्रधान गिरजा शंकर साहू की मदद की है। जबकि पीड़ित महिला कल्पना की मदद किसी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी ने नही किया है। पीड़ित महिला ने यह आरोप लगाते हुए संम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र जिलाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Next Post

तहसील लालगंज में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

(विवेक […]
👉