आरेडिका में मनाया गया रेल म्यूजियम वीक

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 32 Second

(प्रेस विज्ञप्ति)
(चंद्रेश त्रिवेदी) आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में दिनांक 17.05.2022 से 21.05.2022 तक रेल म्यूजियम वीक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एडमिन बिल्डिंग एवं सेन्ट्रल पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आरेडिका के महाप्रबंधक (आई सी) श्री एस.एस. कलसी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आरेडिका के आस-पास के ग्रामीण इलाके से आये बच्चों को दिखाने के लिए एडमिन बिल्डिंग में एक रेल म्यूजियम का सृजन किया गया। जिसमें रेलवे से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए विशाल चित्र प्रदर्शनी एवं आरेडिका में बन रहे विभिन्न प्रकार के कोचों के माडल रखे गये। बच्चों ने चित्र प्रदर्शनी और कोचों के माडलों को देखा और एक -दूसरे से चर्चा की, रेलवे के अधिकारियों के द्वारा बच्चों को चित्रों और माडलों के संबंध में जानकारी प्रदान की।
आरेडिका के महाप्रबंधक श्री एस. एस. कलसी द्वारा बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गये। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गये। इस अवसर पर आरेडिका के मुख्य संयंत्र अभियंता श्री संजय कुमार कटियार सहित उच्च अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आरेडिका में आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली शपथ
आरेडिका में दिनांक 21.05.2022 को प्रातः 11 बजे आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आरेडिका के महाप्रबंधक श्री एस एस कलसी के नेतृत्व में एडमिन बिल्डिंग में किया गया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में अधिकारियों और कर्म- चारियों ने रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शपथ ली। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर ही शपथ ली।

Next Post

अशफाकउल्लाह खानः हिन्दू-मुस्लिम एकता तथा नौजवानों की प्रेरणा के प्रतीक

(संजय […]
👉