(जितेंद्र सविता/राम मिलन शर्मा) रायबरेली। हिंदी हमारी राजभाषा है परंतु पूरी तरह राज-काज के कार्यों में इस्तेमाल करते हुए लोगों को बहुत कम ही देखा जाता है। इसके लिए भारत सरकार भी प्रयासरत है कि हिंदी का प्रयोग हर विभाग में दैनिक कार्यो में किया जाना चाहिए। कुछ ऐसे ही उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय के आदेशानुसार रायबरेली के आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में कार्मिक विभाग के लिए हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें हिंदी भाषा को मजबूत और दैनिक जीवन में प्रयोग में लाए जाने के लिए सुझाव दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ दुबे प्र.मु. का अधि. द्वारा की गई। राज भाषा अधिकारी संजय निगम द्वारा सभा में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। साथ ही राज भाषा के प्रयोग से होने वाले लाभ से सभी को अवगत कराया। साथ ही श्री निगम ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राजभाषा के प्रयोग पर जोर देने व इसके महत्व को भी बताया तथा राजभाषा नीति सम्बन्धी प्रमुख निर्देशों एवंम राज भाषा नियम 1976 की सभी धाराओं को समझाया गया तथा क्रियान्वयन हेतु सभी का आवाहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आर.एल. यादव उप.मु.का. अधि., एस.के सैनी मुख्य राजभाषा अधिकारी, डी.एस. मीणा स.का. अधि., डा0 ऐ यादव वरि.का.अधि. सहित कई मुख्य कार्यालय अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्मिक विभाग के लिए हिंदी कार्यशाला का किया गया आयोजन
Read Time2 Minute, 15 Second