Cannes 2022: दीपिका-ऐश्वर्या से हिना खान तक, ये एक्ट्रेसेस बिखेरेंगी रेड कार्पेट पर अपना जलवा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 42 Second

मई 17, 2022

हर साल की तरह, इस बार भी कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती हैं, जिसे देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

फिल्मों का महाकुंभ कहलाने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज से होने जा रहा है। आपको बता दें कि 75वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है, जो कि 28 मई 2022 तक चलेगा। इस इवेंट में मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर दुनियाभर के निर्माता और कलाकार शामिल होंगे। इस शाम का आयोजन खासतौर पर उन कलाकारों को सराहने के लिए किया जाता है जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपना अहम योगदान दिया है। इस बार कांस फिल्म मार्केट में भारत को आधिकारिक सम्मान के देश कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में चुना गया है। इसका मकसद सिनेमा के माध्यम से भारत की संस्कृति, विरासत और विकास को प्रदर्शित करना है। हर साल की तरह, इस बार भी कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती हैं, जिसे देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। आइए जानते हैं कि कांस 2022 में कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पहुंच रही हैं

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में ‘कान्स’ में डेब्यू किया था। इस साल दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरने वाली हैं। खास बात यह है कि दीपिका को कांस 2022 में जूरी मेंबर के रूप में चुना गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन भी कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगी। ऐश्वर्या ने पहले भी कई बार रेड कार्पेट पर अपने जलवा बिखेरा है।

हिना खान

हिना खान तीन साल बाद फिर रेड कार्पेट पर वॉक करती नज़र आएंगी। वे कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ के पोस्टर का फर्स्ट लुक शेयर करेंगी। हिना ने साल 2019 में कांस में डेब्यू किया था।

हेली शाह

स्वरागिनी और इश्क में मर जांवा जैसे टीवी शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस हेली शाह भी इस साल कांस में डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी डेब्यू फिल्म ‘काया पलट’ का पोस्टर रिलीज करेंगी।

नयनतारा

साउथ इंडिया की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा इस साल कांस में डेब्यू करेंगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वे इस साल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होंगी।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी भी इस साल कांस में डेब्यू करेंगी। उन्होंने कहा, ‘एक कलाकार के रूप में सिनेमा का जश्न मनाने वाले एक प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा होना एक रोमांचक एहसास है।’

तमन्ना भाटिया

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी इस साल कांस में रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी। तमन्ना ने तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है।

Next Post

E-Paper- 18 May 2022

Click […]
👉