नेपाली शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 4 Second
  • मई 8, 2022  

नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 26वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक डी शेरपा ने कहा कि रीता और उनके 11 शेरपा सहयोगियों के समूह ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे फतह हासिल की।

मई से शुरू होने वाले पर्वतारोहण से पहले पर्वतारोहियों की मदद करने के लिए शेरपाओं ने ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया। इस साल नेपाल के पर्यटन विभाग ने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए 316 लोगों को परमिट जारी किया है। रीता ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी। एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2),ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं।
Next Post

Cannes Film Festival 2022 में डेब्यू करने को तैयार अदिति राव हैदरी, रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवे

मई […]
👉