(आशीष शर्मा) उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पांच बार के अजेय ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार रावत की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर किया जोरदार स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह है सपा। कार्यकर्ताओं ने बड़ी मजबूती के साथ 2022 के चुनाव में सहभागिता निभाई सभी ने बहुत मेहनत की और कार्यकर्ता हताश ना हो अपना काम सभी लोग करते रहें हम फिर सरकार में लौटेंगे और सरकार बनाएंगे ललितपुर में हुई किशोरी के साथ घटना को लेकर उसके परिवार वालों से मिल कर लौट रहे उन्होंने कहा इस समय सरकार निगम के अधिकारी कर्मचारी और निरंकुश हो गए हैं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है जगह-जगह लूट हत्या डकैती रेप बलात्कार हो रहे हैं और बाबा का बुलडोजर सिर्फ विरोधियों पर ही चल रहा है।
कहां गए भाजपा सरकार में महिलाओं को सुरक्षित बताने वाले। किसी के पास कोई जवाब नहीं। उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था चैपट है सरकार बनवाकर लोग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं ललितपुर की घटना को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा महिला थाने में अपनी शिकायत करने जाती है। न्याय मांगने जाती है तो सरकार के आला अधिकारी थानेदार ही उसके साथ रेप और बलात्कार करते हैं ऐसी निरंकुश सरकार से और क्या उम्मीद की जाती है। वहां पर स्थित प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार रावत जी, जयदीप यादव, सोनी यादव, अवधेश यादव, किशनचंद, देशराज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Read Time2 Minute, 30 Second