Read Time2 Minute, 8 Second
विन डीजल ने फास्ट एंड फ्यूरियस 10 के शीर्षक की घोषणा की। 19 मई, 2023 को इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, फिल्म के अभिनेता और निर्माता ने इसके शीर्षक का खुलासा किया। डीजल ने फिल्म के शीर्षक के लोगो की तस्वीर को कैप्शन दिया एक दिन।
लास एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा कर बताया कि फास्ट एंड फ्यूरियस 10 को फास्ट एक्स के नाम से जाना जाएगा। यूनिवर्सल फिल्म, फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी के अंतिम अध्याय की आधी शूटिंग का काम चल रहा है। 19 मई, 2023 को इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।