भाजपा नेता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को किया सम्मानित

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 33 Second

(धर्मेन्द्र सिंह) हरदोई -अमृत महोत्सव में भाजपा नेता ने सुरसा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के घर पहुच कर अंग वस्त्र पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनको सम्मानित किया। सुरसा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व वरिष्ठ क्षेत्रीय भाजपा नेता धंनजय मिश्रा ने बताया की भाजपा पार्टी विगत दिनों से अमृत महोत्सव मना रही है। जहां पर हम सभी उन समस्त विभूतियों और प्रबुद्ध जनों को सम्मानित कर रहे हैं। जिससे उनके इतिहास को हमेशा स्मरण रखा जाए।
इसी क्रम में बुधवार को सुरसा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पंडित स्वर्गीय रघुनंदन देव शर्मा के पुत्र विजय देव शर्मा जी को अंगवस्त्र पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। पंडित रघुनंदन शर्मा जी के परिवार से सात यशस्वी विभूतियों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, समूचा क्षेत्र और जिला उनका ऋणी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से संदीप मिश्र, रोहित सिह, सुमित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

भारतीय मजदूर किसान वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधि कारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

(पुष्कर […]
👉