(विवेक कुमार) इसी क्रम में आज मंगलवार 19 अप्रैल को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर धरावा में स्कूल चलो अभियान की रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बच्चों एवं अभिभावकों को प्रेरित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर प्रधानाध्यापक बजरंगबली ने कहा है कि शिक्षा एक मात्र साधन है, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन का कारण बन सकता है। शिक्षा ही वास्तव में प्रत्येक नागरिक को एक सही दिशा दे सकती है, वह उसके सर्वांगीण विकास की आधारशिला रख सकती है।
प्रधानाध्यापक बजरंगबली ने कहा कि अपने देश की दुनिया की एक ताकत बनाने के लिए हमें प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना होगा। आधी रोटी खाएंगे हम भी पढ़ने जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल जाकर नाम लिखाओ आदि सभी नारों के साथ बच्चे गांव में भ्रमण कर रहे थे। उस समय अभिभावकों के चेहरे पर अपने बच्चों के लिए एक अनेक प्रकार की खुशी झलक रही थी। इस मौके पर, प्रवीण प्रताप सिंह, सर्वेश कुमार, राजेश कुमार यादव, विवेक तिवारी, मीनू शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
आज विद्यालय के छात्र अनामें कुमार, दीपांशु, सनी, प्रीति, रागिनी प्रजापति, ने पपेट के माध्यम से स्कूल चलो अभियान का संदेश ग्रामवासियों तक पहुँचाया। उपस्थित सभी अभिभावकों ने बच्चों की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने 4 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान संचालित किए जाने का लिया निर्णय
Read Time2 Minute, 3 Second