हीरालाल यादव ग्रुप आफ कालेजेज नें नवागन्तुक छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का किया आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 9 Second

(अकील अहमद) सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ के हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कालेजेज, सरोजनी नगर, लखनऊ में सत्र 2021-22 के नवागन्तुक छात्र -छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्धक महोदय श्री राम सिंह यादव द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
डिग्री कालेज के प्राचार्य डा ए. पी. सिंह ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात् विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बी.एड. बी.ए. डी.एल.एड. बी.एससी. बी.एससी. (कृषि), बी.काम., बी.काम. (आनर्स), ऽबी.बी.ए. की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य एवं एम.ए. एम.काम. की छात्राओं द्वारा एकल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतिय दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में ही डी.एल.एड. छात्राओं द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों के मध्य में ही मिस फेशर/मिस्टर फेशर प्रति योगिता का आयोजन किया गया। चुने गये प्रति भागियों में से मिस फ्रेशर बी.ए. से याशिका (विजेता). पारूल (उप विजेता), एम.ए. से संध्या सिंह (विजेता), नेहा राना (उप-विजेता), बी.काम से प्राची यादव (विजेता), अवन्तिका सिंह (उप-विजेता), एम.कॉम. से रूचि रावत (विजेता). आकर्षिता गुप्ता (उप-विजेता), बी.एससी. से खुशी राय (विजेता). श्वेता त्रिपाठी (उप-विजेता), बी.एड. से आरती यादव (विजेता) गुलनाज (उप- विजेता) डी.एल.एड. से रश्मि (विजेता), अमिषा यादव (उप-विजेता). बी.एससी (कृषि) में से मिस्टर फ्रेशर आयुष साहू (विजेता), कशिश (उप-विजेता) रही प्रबन्धक महोदय श्री राम सिंह यादव जी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी आशीर्वचना से छात्र-छात्राओं को अभिसिंचित किया। कार्यक्रम में इंजी. अनुराग (प्रबन्ध निदेशक), प्रौ. (डा.) ए. पी. सिंह (प्राचार्य, हीरालाल यादव बालिका डिग्री कालेज), डा. चित्रा त्रिपाठी (प्राचार्या, हीरालाल यादव मेमो रियल ट्रस्ट आफ एजूकेशन) डा. संजीव कुमार (प्राचार्य, हीरालाल यादव लॉ कालेज), सुश्री प्रतिभा पाण्डेय (प्रधा नाचार्या, हीरालाल यादव बालिका इण्टर कालेज), सुनीता यादव ( प्रधानाचार्या, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती, लखनऊ), पूनम श्रीवास्तव ( प्रधानाचार्या, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर लख नऊ) शिवानी यादव (प्रभारी प्राथमिक विद्यालय) हरिनाम सिंह, पंकज दीक्षित एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन डा. चित्रा त्रिपाठी (प्राचार्या, हीरालाल यादव मेमोरियल ट्रस्ट आफ एजूकेशन) के द्दन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन साक्षी,तनु प्रशिक्षु अध्यापिकाएँ (बी.एड. विभाग) द्वारा किया गया।

Next Post

सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

(राममिलन […]
👉