बंथरा में सुनील सिंह साजन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 36 Second

(अकील अहमद) सरोजनी नगर । लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थित बंथरा थाना के अंतर्गत बनी के पास आराध्या होटल में मुख्य अतिथि सुनील सिंह साजन सपा एमएलसी उन्नाव की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शंकरी सिंह के सौजन्य से किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में निवेदक चंद्रशेखर यादव व शंकर सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने एक-एक करके भाजपा सरकार पर निशाना साधा और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और कहा कि यह किसानों की विरोधी सरकार है। न समय पर खाद मिलती है और न ही किसानों की उपजाऊ हुई फसल को विक्रय समय पर की जाती है, इसलिए किसानों को स्वयं अपनी फसलों को नष्ट करना पड़ता है। मुख्य अतिथि सुनील सिंह साजन, पूर्व प्रत्याशी अनुराग यादव ,पूर्व सांसद सुशीला सरोज ,पूर्व पार्षद सुरेश रावत शंकरी सिंह व दिलीप रावत के द्वारा सरोजनी नगर क्षेत्र के प्रधानों, पार्षद, जिला पंचायत सदस्यों को एक-एक करके अंग वस्त्र व माल्यार्पण पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमें संतोष यादव, संतोष सिंह सहित कई प्रधान शामिल हुए। आपको बताते चलें कि एमएससी के चुनाव को देखते हुए यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया। सभा के दौरान पत्रकारों के पूछने पर मुख्य अतिथि सुनील सिंह साजन ने बताया कि यह भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट सरकार है , हमारे राष्ट्रीय नेता मुलायम सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में होने वाले सन 2022 विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी , उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार, अपराध से युक्त है और अपनी मनमानी तरीके से लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है। किसानों के अनाज का खरीद समय अनुसार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार कानून की आड़ में मनमाने तरीके से लोगों को फंसा रही हैं मार रही है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और किसानों का दमन कर रही है। इस मौके पर सरोजनी नगर क्षेत्रीय कई गणमान्य व्यक्ति जिला सचिव डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री अनुसूचित जाति महादिन गौतम, माखन सिंह,जिला सचिव शब्बीर खान, राकेश सिंह प्रधान, सुरेश रॉवत, किशन दादा,लल्लू यादव, दिलीप रॉवत उपस्थित रहे।

Next Post

ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का ब्लाक संसाधन केंद्र इटौंजा में हुआ भव्य आयोजन

लखनऊ। […]
👉