हीरालाल यादव ग्रुप आफ कालेज के शिक्षक व छात्रों ने मिलकर बनाया बाल दिवस

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 32 Second

(अकील अहमद) सरोजनी नगर। लखनऊ में दिन शनिवार को हीरालाल यादव ग्रुप आफ कालेज की विभिन्न शाखाओं में बाल दिवस (पं जवाहर लाल नेहरू जयन्ती) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी, जिसमें प्रमुखत हीरालाल यादव बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा प्रांगण में खाद्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पंडाल जैसे भेलपुरी, टिक्की चाट, मसाला चाय, चायनीज फूड, पानी के बतासे, मोमोज, झालमुड़ी तथा विभिन्न प्रकार का मनोरंजक खेल का आयोजन गया। इसका शुभारंभ प्रबंधक राम सिंह यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुराग (प्रबन्ध निदेशक) प्राचार्य ए0पी0सिंह, प्रधा नाचार्या प्रतिभा पाण्डेय, संद्दानिकृत प्रधाना/यापिका पुष्पलता शर्मा आदि उपस्थित रहे। हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर (प्राइमरी ब्रांच) द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम लवकुश रामकथा फैशन शो तथा समूह नृत्य एवं समूह गान प्रस्तुत किया गया। हीरालाल यादव स्कूल बेती में बाल दिवस छात्रों द्वारा पति उत्सव किया गया। कार्यक्रम एवं शिक्षकों द्वारा अनुरूपित छात्र/छात्राओं का अभिनय किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का मार्गदर्शन समस्त विद्वानध्विदुषी शिक्षिकाओं ध् शिक्षको तथा प्रमुख प्रतिभा पाण्डेय, सुनीता कुमार, पुनम श्रीवास्तव, शिवानी द्वारा किया गया।
उपरोक्त कार्यों में अत्यधिक संख्या में प्रतिभाग किया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक राम सिंह यादव ने सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्र /छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी एवं चाचा नेहरू को उनके अप्रतिम योगदान के लिये याद किया।

Next Post

कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में हुआ घमासान

(आशीष […]
👉